
एजुकेशन पार्क स्कूल, भीकनगांव में 16 मार्च 2026 को शाम 06:00 बजे से 08:00 बजे तक “सीमित धरती – सीमित जीवन” विषय पर एक जागरूकता एवं संकल्प सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी के साथ पृथ्वी के सीमित संसाधनों, बढ़ती उपभोग प्रवृत्तियों तथा उनके कारण उत्पन्न हो रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिभागियों ने Finite Living की अवधारणा को समझते हुए जिम्मेदार संसाधन उपयोग, सतत जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया। यह सत्र पर्यावरण जागरूकता को बढ़ाने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

