- क्या आपको लगता है कि जलवायु बदल गई है?
- क्या आप जलवायु परिवर्तन के पीछे का कारण जानते हैं?
- ऊर्जा उपयोग और जलवायु परिवर्तन के बीच क्या संबंध है?
- अगर आप जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं!
ऊर्जा साक्षरता ट्रेनिंग का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा उत्पादन और खपत का जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव को समझने के लिए जागरूक करना है।
तो, चलिए ट्रेनिंग शुरू करते हैं और ऊर्जा साक्षर बनने के लिए कदम बढ़ाते हैं!
निर्देश
ट्रेनिंग कोर्स में 12 मॉड्यूल हैं, प्रत्येक मॉड्यूल लगभग 10-15 मिनट की अवधि का है। ट्रेनिंग की कुल अवधि लगभग 2 से 3 घंटे होगी। 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी छात्र इस ट्रेनिंग कोर्स को कर सकता है। प्रत्येक मॉड्यूल में 4E's है:
- पहला, मॉड्यूल के बारे में जानकारी स्थापित (Establish - E) करना,
- दूसरा, उदाहरण (Example - E ) जो मॉड्यूल में दी गयी जानकारी से संबंधित है ,
- तीसरा, एक्सरसाइज (Exercise - E) लोगों में मॉड्यूल में दी गयी जानकारी की समझ को बनाने के लिए और
- अंततः एक परीक्षा (Exam - E) होंगे
- पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिभागियों को प्रत्येक वीडियो को देखने की आवश्यकता है।
ट्रेनिंग सत्र के अंत में, प्रतिभागी अपनी प्रतिज्ञा लेंगे कि वे क्लाइमेट चेंज से हो रही बर्बादी से बचने के लिए क्या कदम उठाएंगे, वे कुशलतापूर्वक ऊर्जा का उपयोग कैसे करेंगेऔर यदि वे चाहते है तो सोलर ऊर्जा को अपनाने की कोशिश कैसे करेंगे।
Comments are closed.